आगरालीक्स…… आगरा के बाजारों में दीपावली मनने लगी है, वीकएंड पर लोगों ने जमकर खरीदारी की, ज्वैलरी से लेकर कपड़ों के शोरूम, कार से लेकर बाइक और बर्तन की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
आगरा के बाजारों में सुस्ती चल रही थी लेकिन अब दीपावली नजदीक आ गई है। ऐसे में बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है। रविवार को बाजारों में भीड़ रही, ज्वैलरी शोरूम में भी जमकर लोगों ने खरीदारी की।

कपड़ों के शोरूम पर भीड़
त्योहार पर सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों के शोरूम पर दिखाई दे रही है। बाजार में साड़ी से लेकर कैजुअल आउटफिट खरीदे जा रहे हैं। एमजी रोड, कमला नगर, दयालबाग, शाहगंज के साथ ही पुराने शहर के बाजारों में भीड़ है।
बर्तनों की भी जमकर खरीदारी
इसके साथ ही लोग बर्तनों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार पर पुराने बर्तन हटाकर नए बर्तन लोग खरों के लिए खरीद रहे हैं।
वाहनों की बुकिंग
धनतेरस पर कार और बाइक घर ले जाने के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। इससे आटो मोबाइल के शोरूमों पर भी भीड़ है। बड़ी संख्या में लोग बाजारों में दिखाई दे रहे हैं।