आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे, मिनट टू मिनट कार्यक्रम, रामबाग से टेढ़ी बगिया तक वाहन नहीं चलेंगे। आवास विकास में रूट डायवर्जन। ( Agra News : CM Yogi Aadityanath today in Agra to inaugurate Bheem Nagari, Route diversion#Agra )
आगरा में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 में भीम नगरी का आयोजन किया जा रहा है। भीमनगरी का उद्घाटन आज 15 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।
डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे सीएम योगी
आवास विकास सेक्टर 12 में सजाई गई भीम नगरी के उद्घाटन के लिए शाम 6.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। वे शाम सात बजे सेक्टर 12 स्थित भीमनगरी आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे और भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे, एक घंटे रुकेंगे और आठ बजे रवाना हो जाएंगे।

रूट किया गया डायवर्ट
भीमनगरी आयोजन स्थल के आस पास रूट डायवर्ट किया गया है यह रूट डायवर्जन 17 अप्रैल तक रहेगा।
रामबाग से टेढ़ी बगिया के लिए नहीं जाएंगे वाहन

वहीं, टेढ़ी बगिया चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मेला लगा हुआ है इसके लिए भी रूट डायवर्जन किया गया है। भारी वाहन, तीन पहिया और चार पहिया वाहन रामबाग से टेढ़ी बगिया की तरफ नहीं जाएंगे।