आगरालीक्स…Agra News: . आगरा में अटल पुरम के बाद ग्रेटर आगरा टाउनशिप के प्लाटों की होगी बिक्री, सात अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं 10 टाउनशिप का शुभारंभ, जानें। ( Agra News: CM Yogi Aaditynath may inaugurate Great Agra New Township near Yamuna Expressway & Inner ring road on 7th April 2026)
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड के पास 449.65 हेक्टेयर भूमि पर रायपुर और रहनकलां में ग्रेटर आगरा की 10 टाउनशिप विकसित की जानी हैं। सबसे पहले नर्मदापुरम की लांचिंग की जाएगी , एडीए द्वारा नर्मदापुरम और गंगापुरम में सड़क सहित अन्य विकास कार्य का काम कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी और एडीए वीसी एम अरुन्मोली सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रेटर आगरा की लांचिंग के लिए सीएम की सभा स्थल का निरीक्षण किया।
सात अप्रैल को हो सकती है लांचिंग
रायपुर रहनकलां में विकसित होने जा रही हैं 10 टाउनशिप का सात अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ शुभारंभ कर सकते हैं, उनका हेलीकाप्टर ग्रेटर आगरा के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर ही उतरेगा, इसके लिए तैयारी चल रही है।
ग्रेटर आगरा में विकसित हो रहीं टाउनशिप और प्लाट यानी भूखंड की संख्या
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर, 763 भूखंड
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर, 120 भूखंड
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर, 719 भूखंड
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर, 975 भूखंड
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर, व्यावसायिक भूखंड
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर, 220 भूखंड
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर, 293 भूखंड
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर, 706 भूखंड
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर, 557 भूखंड
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर, तीन भूखंड पब्लिक सर्विस सेक्टर और एक व्यावसायिक भूखंड