आगरालीक्स…Agra News आगरा में सीएम योगी 474 करोड़ के 96 प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात. 1000 युवाओं को बिना ब्याज का लोन. जानें कब आगरा आ रहे हैं सीएम योगी (Agra News: CM Yogi Adityanath lay foundation stone of Rs. 474 Crore projects in Agra on 7th March)
xt-align:center;” data-ad-layout=”in-article” data-ad-format=”fluid” data-ad-client=”ca-pub-8335176789442065″ data-ad-slot=”2522172898″>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 मार्च को आगरा आ रहे हैं. यहां वे सर्किट हाउस में लगभग 474 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में 96 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है.
एक हजार युवाओं को ब्याजमुक्त लोन
सीएम योगी आदित्यनाथ 1000 युवाओं को बिना ब्याज के लोन सर्टिफिकेट भी देंगे. सीएम योगी द्वारा 07 मार्च को जनपद में युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत आयोजित मंडल स्तरीय ऋण वितरण शिविर में आगमन प्रस्तावित/संभावित है जिसमें मंडल के लगभग 01 हजार युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा.
डीएम ने दिए तैयारियों के निर्देश
सीएम योगी के आगमन को लेकर डीएम ने नगरायुक्त को संभावित रूट व कार्यक्रम स्थल सर्किट हाउस प्रांगण में उचित साफ सफाई सुनिश्चित करने, पुलिस विभाग द्वारा मा.मुख्यमंत्री जी की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था,संभावित रूट तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियों का निर्देश दिए। बैठक में लोकनिर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि संभावित रूट पर रोड का अनुरक्षण, मंचीय व्यवस्था, तथा संबंधित विभागों खाद्य, विद्युत, मैट्रो,अग्निशमन, पार्किंग इत्यादि को मौके पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की तैयारियों को ससमय करने के कड़े निर्देश दिए.