आगरालीक्स…आगरा से काठमांडू पहुंची “साइकिल से तंबाकू मुक्त भारत जागरूकता यात्रा”. तंबाकु के दुष्प्रभावों को जागरूक करते हुए तय समय में पूरी की 1100 किमी की दूरी.
इंडियन डेंटल एसोसिएशन, आगरा और ताज साइक्लिस्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “साइकिल से तंबाकू मुक्त भारत जागरूकता यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया. यह रोमांचक और साहसिक साइकिल यात्रा 1100 किमी की दूरी समय में पूरा किया. आगरा के इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के अध्यक्ष डॉ यूनिस ख़ान, डॉ मनोज यादव ने इस मिशन को बढ़ावा देने और समर्थन देने में व्यक्तिगत रुचि दिखाई. आगरा से शुरू होकर कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, सोनौली बॉर्डर (नेपाल) होते हुए काठमांडू तक की.
इन तीन प्रमुख साइकिलस्ट ने लिया संकल्प
इस यात्रा का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली की ओर लोगों का रुझान बढ़ाना और तंबाकू के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाना था. प्रतिभागियों ने न केवल अपने साहस और फिटनेस का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संदेश को भी फैलाया. तीन प्रमुख साइकिलिस्ट – डॉ. एन. एस. लोधी, गोपाल अग्रवाल, और महावीर प्रजापति – ने इस अभियान में अपनी दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, जबकि दो को-राइडर्स, कमल कांत और राज सिंह, ने उनकी यात्रा में साथ देते हुए हर कदम पर समर्थन किया. पूरे सफर के दौरान एक हाइड्रेशन सपोर्ट वाहन भी मौजूद रहा, जिसने यात्रियों को आवश्यक ऊर्जा और ताजगी प्रदान की.
इनका रहा योगदान
इस यादगार आयोजन की शुरुआत सेल्फी पॉइंट, आगरा से हुई, जहाँ आदर्श कुमार डीएफओ, डॉ. दिनेश राठौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर फ्लैग-ऑफ किया गया. ताज साइक्लिस्ट क्लब के प्रमुख सदस्य प्रदीप यादव, अजयदीप सिंह, उमेश यादव, परमजीत सिंह और जय यादव, आर.के. वर्मा, दिगंबर सिंह, राम लाल यादव, इंडियन डेंटल एसोसिएशन की शाखाओं ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई और कानपुर शाखा, लखनऊ शाखा, अयोध्या शाखा, गोरखपुर शाखा सफल बनाने में अपना योगदान दिया.
यह यात्रा केवल एक खेल या रोमांच नहीं थी, बल्कि तंबाकू मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक बदलाव का प्रतीक बनकर उभरी। जनता ने इस पहल का भरपूर समर्थन किया और एक स्वस्थ, स्वच्छ भारत की आकांक्षा को जीवंत किया।