आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट. घना कोहरा और शीतलहर चलने के आसार. ठंड फिर से छुड़ाएगी कंपकंपी. जानिए आने वाले सप्ताह का मौसम अपडेट
आगरा में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा सकती है. पिछले तीन चार दिन से दिन में निकल रही धूप ने लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत दी थी लेकिन मौसम के एक बार फिर से बदलने के संकेत हैं और इसका असर आज से ही दिखाई देने लगा है. आज सुबह से ठंडी हवाएं चलती रहीं. बादलों का भी डेरा लगा रहा. धूप निकली लेकिन दोपहर बाद, जिसका असर नाममात्र का रहा. ठंडी हवाओं का असर लोगों पर दिखाई दिया. अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से आगरा में कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाला सप्ताह कड़ाके की ठंड का है. घना कोहरा छाएगा और शीतलहर चलेगी जिसके कारण न्यूनतम तापमान के 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर आगरा में दिखाई देगा.
| 15-Jan | 6.0 | 18.0 | Very Dense Fog | |
| 16-Jan | 4.0 | 16.0 | Dense or Very Dense Fog with cold day conditions | |
| 17-Jan | 5.0 | 17.0 | Dense or Very Dense Fog with cold day conditions | |
| 18-Jan | 5.0 | 18.0 | Dense Fog | |
| 19-Jan | 6.0 | 19.0 | Fog or Mist | |
| 20-Jan | 7.0 | 19.0 | Fog or Mist |