आगरालीक्स…दुनिया के सबसे लंबे गंगा विलास क्रूज पर सफर करना चाहते हैं तो जानिए कितने की है इसकी टिकट, क्या मिलेंगी सुविधाएं सहित पूरी जानकारी
भारत में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा लग्जरी क्रूज गंगा विलास की हो रही है जिसे 13 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से फ्लैग आफ किया है. नदियों पर पांच स्टार जैसी सुविधाओं से लैस यह जलमहल 51 दिनों के सफर पर निकला है और यह सफर असम स्थित डिब्रूगढ़ पर जाकर समाप्त होगा. लेकिन क्या आप इस गंगा विलास क्रूज पर सफर करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको भारी—भरकम धनराशि खर्च करनी पड़ेगी, जो कि आसान काम बिल्कुल नहीं है और यही कारण है कि गंगा विलास क्रूज से ज्यादा उसकी टिकट प्राइज की चर्चा हो रही है जो कि लाखों रुपये में है.

जी हां! गंगा विलास के टिकट का किराया 25 हजार रुपये प्रतिदिन का है यानी 51 दिनों में इसके लिए 13 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे. लेकिन जैसे खर्चे वैसी सुविधाएं. यानी आप 51 दिनों तक जलमहल में सफर करेंगे जो कि पूरी तरह से फाइवस्टार सुविधाओं से लैस होगा जिसमें आपकी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. यही कारण है कि इस रिवर क्रूज में लग्जरी और कंफर्ट का इतना ध्यान रखा गया है कि इसके लिए अगले सात तक का टिकट बुक हो चुका है. गंगा विलास को कोलकाता की कंपनी अंतारा लग्जरी रिवर क्रूजेज आपरेट क रही है जिसके मालिक राज सिंह हैं.

ये मिलेंगी सुविधाएं
गंगा विलास में 3 डेक यानी फ्लोर हैं और इसकी पैसेंजर कैपेसिटी 36 है.
इस लग्जरी रिवर क्रूज में कुल 18 सूट हैं और ये सभी लग्जरी एमिनिटीज हैं.
यह क्रूज वाराणसी की गंगा नदी से शुरू होकर कुल 27 नदियों से गुजरते हुए असम के डिब्रूगढ़ में ब्रहमपुत्र नदी में यात्रा को समाप्त करेगी.
51 दिनों के सफर में 50 से ज्यादा टूरिस्ट स्पॉट से होकर यह विलास गुजरेगा. इनमें वर्ल्ड हैरिटेज साइड, नेशनल पार्क, नदी घाट और बिहार, झाारखंड, पश्चिमबंगाल, बांग्लादेश और असम के दर्शन यात्री कर सकेंगे.
टिकट चार्ज में ही यात्रियों के एक्सपीडिएशन, एंटरटेनमेंट और साइडसीइंग जैसी सुविधाएं भी हैं.

