आगरालीक्स….आगरा में भ्रूण लिंग जांच में जेल भेजे गए डॉ. राजीव की सदस्यता भी होगी समाप्त. डॉक्टर्स की संस्था आईएमए से होंगे निलंबित
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित प्रिया हॉस्पीटल के संचालक डॉ. राजीव कुमार को लिंग परीक्षण जांच के आरोप में अरेस्ट किया गया है. अब आगरा में डाक्टरों की संस्था आईएमए ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. डॉ. राजीव कुमार की आईएमए की सदस्या को समापत किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर उनकी सदस्यता को निलंबित किया जा चुका है जबकि प्रदेश और केंद्रीय काउंलिस को उनकी सदस्यता समापत करने के लिए पत्र भेजा जाएगा.

बैठक में लिया निर्णय
इस मामले में गुरुवार को तोता का ताल स्थित आईएमए भवन पर कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें सदस्यता समाप्त करने पर सहमति बनी. इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि पांच सदस्यीय एथिकल कमेटी भी बनाई गई है जो कि डॉक्टरों द्वारा गलत कार्य किए जाने के मामलों में एक्शन लेगी. बैठक में सात प्रस्तावों पर चर्चा की गई. बैठक में आईएमए आगरा आध्यक्ष डॉ. ओपी यादव, सचिव डॉ. पंकज नगायच, कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे.