आगरालीक्स…आगरा में नयति चेयरपर्सन नीरा राडिया समेत सात के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज. जानिए क्या है मामला…
नयति मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल, नयति मेडिसिटी मथुरा की चेयरपर्सन नीरा राडिया सहित सात के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. कोर्ट ने वादी की गवाही के लिए 27 जून की तारीख नियत की है.

ये है मामला
आगरा में हरीपर्वत के वजीरपुरा में रहने वाले गौतम सेठ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा प्रस्तुत किया था. गौतम वजीरपुरा रोड स्थित मैसर्स एवन सर्जीकल के पार्टनर हैं. मुकदमे को प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में उन्होंने नीरा राडिया, बालकिशन चतुर्वेदी, करुणा मेनन, सतीश कुमार नरेला, नरेंद्र सिंह, यतीश बहल, डॉ. तुतेजा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. वादी के विपक्षीगण ने उसकी फर्म से लाखों रुपये का माल उधार लिया था. वादी का 7.57 लाख रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है, तकादा करने पर विपक्षीण की ओर से उसे 2,57,994 रुपये का चेक दिया गया जो कि डिसआनर हो गया. इसका मुकदमा पूर्व में कियागया था. शेष्ज्ञ 4.54 लाख रुपये से अधिक का भुगतान न करने पर प्रार्थना पत्र दिया है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वादी के अधिवक्ता रोहित अग्रवाल एवं हर्ष केला के तर्क पर प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने के आदेश दिए. वादी को गवाही के लिए 27 जून की तारीख तय की गई है.