आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट किया जारी. स्टूडेंट्स को अंकतालिका पर मिला कोर्स क्रेडिट व ग्रेड
डॉ. भीमरा आंबेडकर विवि प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कराई गई बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. सेमेस्टर परीक्षाएं 29 अप्रैल 2022 को संपन्ना हुई थी और आज रिजल्ट जारी किया गया है. ओएमआर आधारित परीक्षा में कुल एक लाख 74 हजार 901 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. स्टूडेंट्स विवि की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में विवि से संबंद्ध आगरा व अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें बीए में 83,314, बीकॉम में 13,429 तथा बीएससी में 72,158 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट जल्द जारी करने के लिए परीक्षा इस बार ओएमआर शीट आधारित कराई गई थी. प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक समय से न मिलने, परीक्षा परिणाम के फार्मेट में बदलाव और परीक्षा के दौरान पकड़ी गई नकल की रिपोर्ट समय से न मिलने की वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हुई. रिजलट में एनईपी के तहत कोर्स क्रेडिट और ग्रेड दिए गए हैं.
इस तरह दिए गए ग्रेड
ग्रेड — विवरण — अंकों की सीमा — प्वाइंट
ओ — आउटस्टैंडिंग — 91 से 100 — 10
ए प्लस — एक्सीलेंट — 81 से 90 — 9
ए — वेरी गुड — 71 से 80 — 8
बी प्लस — गुड — 61 से 70 — 7
बी — बबव एवरेज — 51 से 60 — 6
सी — एवरेज — 41 से 50 — 5
पी — पास — 33 से 40 — 4
एफ — फेल — 0—32 — 0
एबी — अबसेंट —अबसेंट — 0
क्यू — क्वालिफाइड
एनक्यू — नॉन क्वालिफाइड