आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर हुई गोष्ठी. डॉक्टर्स ने बताया इसका महत्व
अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस के अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रेडियोडायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरि सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि यह दिवस एक्सरे किरणों की खोज (8 नवंबर 1895) की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. डॉ. निखिल शर्मा द्वारा रेडियोलॉजी के विकास पर जानकारी दी गई. कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति भारद्वाज ने किया.

कार्यक्रम में टीबीसीडी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, रेडियोथैरेपी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुरभि गुप्ता, अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सीपी पाल, टीबीसीडी विभाग के प्रोफेसर डॉ. जीबी सिंह तथा प्रो. डॉ. प्रीति भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर रेडियोडायग्नोसिस विभाग के चिकित्सा शिक्षक, रेजिडेंट डॉक्टर्स, टेक्नीशियन व छात्र उपस्थित रहे.