आगरालीक्स…आगरा में जत्थेदार के पास आया एक महिला का वीडियो. अब बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल का प्रयास…
आगरा के सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरू का ताल में जत्थेदार को बदनाम करने की धमकी देने का प्रयास किया गया है. जत्थेदार के पास पहले एक महिला का वीडिया भेजा गया जिसके बाद यह काम किया जा रहा है. इस मामले में थाना किसंदरा में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है.

ये है मामला
गुरुद्वारा गुरु का ताल में अमरीक सिंह जत्थेदार हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सअप पर एक वीडियो भेजा गया जिसमें एक महिला उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह रही है. इस पर उन्होंने ये वीडियो डिलीट कर दिया लेकिन बाद में पता चला कि यह वीडियो उनकी संस्था से जुड़े कई लोगों को भेजा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.