आगरालीक्स …Agra News: .आगरा में व्यापारियों को सेक्सटॉर्शन में फंसाने वाली युवती के गिरोह में सिपाही और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल। होटल में संबंध बनाने के दौरान छिपे कैमरे से बना लेते थे वीडियो। ( Agra News: Constable & former Jila Panchayat member name in woman blackmailing racket#Agra)
आगरा में मंगलवार को कमला नगर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह की सदस्य मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली युवती और बाह के रहने वाले गणेश को पकड़ा था, इन दोनों को जेल भेज दिया गया। इनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।
लॉटरी में दो लाख रुपये हारने के बाद सेक्सटॉर्शन गिरोह के संपर्क में आई युवती
युवती मूलरूप से मैनपुरी की रहने वाली है, वह अपने मामा के पास बाह में रह रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह लॉटरी में दो लाख रुपये हार गई थी, इन रुपयों की भरपाई करने के लिए वह कुछ भी काम करने को तैयार थी। उसी दौरान वह गणेश शर्मा के संपर्क में आई उसने सेक्सटॉर्शन गिरोह चलाने वाले सिपाही और पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मिलवाया।
इस तरह सचला था पूरा नेटवर्क, युवती को मिलती थी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी
पूछताछ में सामने आया है सिपाही ऐसे लोगों का पता इंटाग्राम से लगाता था जिनका हाईप्रोफाइल है और वह जाल में फंस सकते हैं उनके नंबर लेकर युवती को देता था। युवती मिस्ड कॉल करती थी, दूसरी तरफ से कॉल आती थी तो युवती अपनी बातों के जाल में फंसाने के लिए होटल सहित अन्य सुरक्षित स्थान पर बुलाती थी। युवती अपने साथ स्पाई कैमरा रखती थी और संबंध बनाते समय के वीडियो बना लेती थी। इसके बाद वसूली का खेल शुरू होता था और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अपना राजनैतिक रुतबा दिखाकर मध्यस्तता कराता था, एक से पांच लाख रुपये लेकर समझौता कराया जाता था इसमें से 25 प्रतिशत हिस्सेदारी युवती को मिलती थी।
आडियो भी हो रहा वायरल
सेक्सटॉर्शन गिरोह ने एक कोल्ड स्टोरेज संचालक को भी अपने जाल में फंसाया, इसका आडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें संचालक पांच लाख रुपये देने की बात कह रहा है, मध्यस्तता करने वाला उससे ज्यादा रुपये लेकर मामला खत्म कराने की बात कह रहा है। पुलिस युवती के भी इंस्टाग्राम को खंगाल रही है जिससे रैकेट के अन्य सदस्यों का भी पता चल सके।