आगरालीक्स….Agra News: आगरा में शिक्षिका को उसके ही ड्राइवर ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोप रास्ते में शिक्षिका का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। ( Agra News: Woman Teacher complaint against driver for Molestation#Agra)
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अपार्टमेंट में रहने वाली युवती हरीपर्वत क्षेत्र के एक कॉलेज में शिक्षिका है। शिक्षिका का पुलिस से कहना है कि उन्होंने न्यू लॉयर्स कॉलोनी के रहने वाले युवक को नौकरी पर रखा था पहले उसने इीक काम किया लेकिन कुछ दिन बाद छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने ड्राइवर की शिकायत उसके घर जाकर की तो माफी मांग ली इस पर शिक्षिका ने उसे छोड़ दिया।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
शिक्षिका का आरोप है कि ड्राइवर सोमवार रात को उनके अपार्टमेंट में आ गया, उनके फ्लैट पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगा। उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, आरोप है कि ड्राइवर ने यहां तक कहा कि वह उन्हें कॉलेज में नौकरी नहीं करने देगा, उन्होंने गेट नहीं खोला। जब उन्हें लगा कि ड्राइवर चला गया है तो पुलिस में शिकायत करने के लिए अपने फ्लैट से निकली लेकिन ड्राइवर अपार्टमेंट में नीचे छिपा हुआ था उनका हाथ पकड़ कर जबदस्ती करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।