आगरालीक्स….. आगरा में पुत्रवधू की हत्या कर थाने पहुंचा ससुर, बेटा है सिपाही, थाने पहुंचकर हत्या करने का जो कारण बताया, उसे सुन उड़ जाएंगे होश।

आगरा के गांव मलिकपुर, किरावली निवासी रघुवीर के दो बेटे और एक बेटी है। छोटा बेटा गौरव सिंह 2018 बैच का सिपाही है और फर्रुखाबाद में तैनात है। उसकी पत्नी प्रियंका और दोनों बच्चे गांव में रहते हैं। मंगलवार सुबह प्रियंका खाना बना रही थी, ससुर रघुवीर कुल्हाड़ी लेकर आया और प्रियंका के गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। प्रियंका का सिर अलग हो गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाने पहुंचकर बताया हत्या का कारण
स्थानीय लोग आ गए, रघुवीर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को प्रियंका का बड़ी बहू से विवाद हो गया था। उन्होंने बीच बचाव किया तो प्रिंयका ने ससुर रघवीर पर हाथ छोड़ दिया, इस घटना से रघुवीर बुरी तरह से सदम में आ गया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपमान का घूंट पीकर रात भर सो नहीं पाया, सुबह होते ही उसने बहू प्रियंका की हत्या कर दी।
प्रियंका के परिजनों ने किया हंगामा
प्रियंका मथुरा की रहने वाली है, हत्या की जानकारी होने पर परिजन मथुरा से आगरा आ गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।