आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 442 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा के ले आउट प्लान के लिए कंसल्टेंट नियुक्त। आवासीय, व्यवसायिक, सार्वजनिक उपयोग विकसित की जाएगी। ( Agra News: Consultant appointed for layout plan of Greater Agra#Agra )
आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे, लखनउ एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड के पास रहनकलां और रायपुर में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 442 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाना है। इसके लिए एडीए ने 2009 में इनर रिंग रोड लैंड पार्सल के तहत 612 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया था। इसमें से 442 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाएगा।
डीडीएफ कंसल्टेंट को मिला टेंडर
एडीए ने ओपन टेंडर निकाला था, ग्रेटर आगरा का ले आउट प्लान विकसित करने के लिए दिल्ली की फर्म डीडीएफ कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड को नियुक्त किया गया है। कंपनी के ले आउट प्लान पर एडीए के अधिकारी चर्चा करेंगे, जरूरत होने पर संशोधन भी कराए जाएंगे।