आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में फास्ट ट्रैक में चलेगा मामला, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं 15 दिन में सजा की कार्रवाई होगी। ( Agra News: Sentence in 15 days in 5 year old girl molestation says Chairperson women’s commission#Agra)
आगरा में 18 मई को जगदीशपुरा में धर्मस्थल में पांच साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया, वीउियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पप्पी को अरेस्ट कर लिया। बुधवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने,जगदीशपुरा थानांतर्गत बच्ची से दरिंदगी के मामले का लिया संज्ञान, पीड़िता बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर ली घटना की जानकारी ली।
थाना जगदीशपुरा पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सम्बन्धित प्रकरण के बारे में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति तलब की। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय है, उन्होंने कहा कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा तथा 15 दिन में दोषी को सजा की कार्यवाही होगी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पीड़ित बच्ची के परिवार एवं मौके पर उपस्थित आमजनमानस से कहा कि समाज को भी जागरूक रहना होगा तथा अपने बच्चों का ध्यान रखें एवं सावधानी भी बरतें, जिससे इस प्रकार की घटनायें घटित न हो, तथा इस प्रकार के प्रकरण में तत्काल पुलिस से सहायता लें। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में पुलिस कार्यवाही से पीछे न हटें, पुलिस ससमय विवेचना कर, गंभीरता से साक्ष्य संकलन कर ऐसी कार्यवाही व सजा सुनिश्चित कराए जो अन्य अपराधियों के लिए नजीर बने। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची का परिवार समझौते के प्रयास में था, काउंसिलिंग व बातचीत कर परिवार को कार्यवाही के लिए तैयार कर भरोसे में लिया गया है, शीघ्र ही सजा की कार्यवाही होगी।