आगरालीक्स…. आगरा में ग्वालियर रोड पर बन रही नई टाउनशिप के लिए कंसल्टेंट तैनात, आज से होंगे बैनामे, मैसर्स वायटस साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ले आउट प्लान और डिजाइन तैयार किया जाएगा।
आगरा में ग्वालियर रोड पर भांडई और ककुआ के पास 133 हेक्टेयर जमीन पर नई टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए एडीए के लिए एत्मादपुर में टाउनशिप का ले आउट और डिजाइन तैयार कर रही मैसर्स वायटस साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को ही ग्वालियर रोड पर विकसित की जा रही नई टाउनशिप का काम दिया गया है।
आज से शुरू होंगे बैनामे
ग्वालियर रोड पर नई टाउनशिप विकसित करने के लिए 1044 किसानों की जमीन ली जाएगी, अभी तक 898 किसानों ने एडीए को जमीन अधिग्रहण का सहमति पत्र दे दिया है। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि गुरुवार से बैनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
नई टाउनशिप होगी ग्रीन और क्लीन
ग्वालियर रोड पर विकसित की जा रही नई टाउनशिप ग्रीन और क्लीन होगी। नई टाउनशिप में क्लब हाउस, जोनल पार्क, उत्तन जल निकासी के साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी भी होगा।