नईदिल्लीलीक्स… केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट पेश किया। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। तीन रेल कॉरिडोर बनेंगे। जानें अब तक
खास-खास
-केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर दाताओं को कोई राहत नहीं दी है। आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है.
रक्षा खर्च में बढ़ोत्तरी 11.1 प्रतिशत बढ़ाया। यह जीडीपी का 3.4 प्रतिशत होगा।
-पीएम आवास योजना में दो करोड़ नये घर बनाने का ऐलान।
कोई महंगा या सस्ता नहीं
बजट में कुछ भी सस्ता और महंगा नही हुआ है। ऐसा इसलिए है कि जीएसटी लागू होने के बाद बजट में केवल कस्टम और एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया अथवा घटाया जाता है, जिसका कुछ चीजों पर ही असर पड़ता है।
-एक करोड़ लखपति दीदी बनीं। अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनेंगी।
-युवाओं के लिए तीन हजार आईआईटी खोले गए हैं. 54 लाख युवओं को प्रशिक्षित किया है।
-प्रधानमंत्री किसान योजना में 11य8 करोड़ लोगो को आर्थिक मदद मिली है।
-भारतीय रेल में तीन कॉरिडोर यानी गलियारा बनाने का ऐलान। इसके तहत, ऊर्जा-खनिज-सीमेंट कॉरिडोर, पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और अधिक पैसेंजर घनत्व वाले कॉरिडोर बनाए जाएंगे.
-जनसंख्या नियंत्रण पर समिति बनाने और नए मेडिकल कॉलेजों को खोलने के लिए भी एक समिति बनाने का ऐलान।
-सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं को बचाने के लिए छोटी उम्र में ही टीका लगाने की टीकारण योजना।