आगरालीक्स आगरा के क्रिकेटर और दीपक चाहर के चचेरे भाई राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी से लिया तलाक, एक्स पर लिखा 15 महीने से अदालतों के चक्कर लगाते हुए बीते, छोटी उम्र में शादी होने से वह खुद को और अपने जीवन की दिशा पूरी तरह से समझ नहीं पाए।
आगरा के रहने वाले लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 22 की उम्र में नौ मार्च 2022 को बेंगलूरू की रहने वाली फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर से गोवा में शादी की थी। दोनों सात साल से डेट कर रहे थे। यह शादी लंबी नहीं चल सकी। राहुल चाहर ने एक्स पर पोस्ट डाली है, भावुक पोस्ट में कहा है कि सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे फैसले के साथ समाप्त हुआ लेकिन इसके लिए मुझे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।