Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Crowds gathered on MG Road, Shahganj, and Old Agra on Diwali in Agra. Police diverted routes…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Crowds gathered on MG Road, Shahganj, and Old Agra on Diwali in Agra. Police diverted routes…#agranews

404

आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर एमजी रोड, शाहगंज, पुराना आगरा में भीड़. पुलिस ने रूट किया डायवर्ट. हाइवे पर बढ़ा वाहनों का लोड

दीपावली को लेकर आगरा में रूट डायवर्जन जारी किया गया है. एमजी रोड,शाहगंज, पुराना आगरा में अधिक भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने इन बाजारों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. वहीं वाहनों की पार्किंग भी सुनिश्चित की है. रूट डायवर्जन 23 अक्टूबर भाईदूज वाले पर्व तक प्रभावी रहेगा.

हाइवे पर बढ़ा लोड
आगरा में इस समय बाजारों में भीड़ बनी हुई है जिससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है. हालांकि यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है लेकिन फिर भी जाम कई जगह है. बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री रोके जाने से इसका लोड कई अन्य मार्गों और हाइवे पर बढ़ गया है.

शाहगंज बाजार हेतु यातायात प्लानः-
विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर शाहगंज बाजार हेतु यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु यातायात प्लान निम्नवत है:-
यातायात डायवर्जन:-

बारहखम्भा रेलवे फाटक से रूई की मण्डी चौराहे की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
रुई की मण्डी चौराहा पर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
तहसील चौराहा से रूई की मण्डी चौराहे की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे सभी वाहन पचकुँइया चौराहा से होते हुए कोठी मीना बाजार मार्ग से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे ।
भोगीपुरा चौराहा से रूई की मण्डी चौराहा एवं संगीता टॉकीज वाले मार्ग की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया प्रतिबंधित रहेंगे ।
शाहगंज चौराहा से रूई की मण्डी चौराहा एवं संगीता टॉकीज वाले मार्ग पर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
पचकुँइया चौराहा से शाहगंज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
स्पीड कलर लैब चौराहा (शाहगंज) से शाहगंज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
सीओडी तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया / तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा पर ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी एवं यातायात डायवर्जन की आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन किया जायेगा ।

पार्किंग स्थल:- तहसील सदर, कोठी मीना बाजार, जीआईसी ग्राउण्ड एवं बारहखम्बा फाटक के निकट रेलवे के खाली प्रांगण में वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

एम.जी.रोड स्थित स्पीड कलर लैब से दीवानी चौराहा तक बाजार हेतु
यातायात प्लानः-

महानगर आगरा के अतिव्यस्त मार्ग एम०जी० रोड़ पर स्पीड कलर लैब तिराहा से दीवानी गोल चक्कर चौराहा तक विभिन्न मॉल / शॉपिंग कॉम्पलेक्सों पर होने वाली भीड़-भाड एवं यातायात के सम्भावित दबाव को दृष्टिगत रखते हुये यातायात का सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु यातायात प्लान निम्नवत है:-

यातायात डायवर्जन:-
स्पीड कलर लैब तिराहा से भगवान टॉकीज चौराहा तक आवागमन करने वाली इलैक्ट्रिक सिटी बसें स्पीडकलर लैब तिराहा से डॉ नवल किशोर चौराहा होकर आरबीएस से जेल तिराहा से खंदारी कैम्पस से खंदारी चौराहा होकर भगवान टॉकीज चौराहा को जायेंगी ।

पार्किंग स्थल:-
नगर निगम परिसर में पार्किंग स्थल |
सूर सदन प्रेक्ष्याग्रह पार्किंग स्थल ।
दीवानी चौराहा के पास खाली स्थान पर अस्थाई पार्किंग स्थल ।
संजय प्लेस पार्किंग स्थल ।

पुराना शहर में यातायात व्यवस्था / डायवर्जन प्लान:-
महानगर आगरा के पुराने शहर में भीड़-भाड एवं यातायात के सम्भावित दबाव को दृष्टिगत रखते हुये यातायात का सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु यातायात प्लान निम्नवत है:-
यातायात डायवर्जन :-
तीन पहिया / चार पहिया वाहनों को चिम्मन पुड़ी तिराहे से कश्मीरी बाजार या फुव्वारा की तरफ जाना है तो वे रावतपाडा, नमक की मंडी, किनारी बाजार मार्ग से न जाकर चिम्मनपुड़ी, पीपल मंडी / दरेसी न0-1, काला महल मार्ग से होकर कश्मीरी बाजार या फुव्वारा को जा सकेगें ।
तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का आवागमन पीपल मंडी तिराहे से रावत पाडा तिराहा के मध्य प्रतिबंधित रहेगा। उक्त वाहन पीपल मंडी तिराहे से चिम्मन पुडी होकर रावत पाडा तिराहा की तरफ जा सकेगें ।
घटिया आजम खां से फुव्वारा या कश्मीरी बाजार जाने वाले तीन पहिया / चार पहिया वाहन घटिया आजम खां से धुलिया गंज, गुदड़ी मंसूर खां व काला महल चौराहा से कश्मीरी बाजार या फुव्वारा की तरफ जा सकेगें ।
सिंधी मार्केट चर्च गेट से फुलट्टी, छिली ईट, घटिया आजम खां जाने वाले तीन पहिया / चार पहिया वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी होते हुए फुलट्टी, छिली ईंट, घटिया आजम खां को जा सकेगें ।
सिंधी मार्केट चर्च गेट से कश्मीरी बाजार या सुभाष बाजार जाने वाले तीन पहिया / चार पहिया वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी, फुलट्टी, घटिया आजम खां, धुलिया गंज, काला महल, पीपल मंडी तिराहा से अपने गंतव्य को जा सकेगें ।
चर्च गेट हॉस्पिटल रोड तिराहा से फुव्वारा की तरफ तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
चिम्मन पुड़ी तिराहा, लुहार गली, रावत पाडा, नमक की मंडी, सेठ गली, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, फुव्वारा, कश्मीरी बाजार के मध्य ऑटो / ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें ।
फुलट्टी तिराहा से सेव का बाजार, कश्मीरी बाजार व फुव्वारा के मध्य ऑटो /ई- रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
लाडो गली हींग की मंडी (पाकीजा होटल) से दवा मार्केट कोतवाली के मध्य
ऑटो / ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें ।

पार्किंग स्थल:-
मनकामेश्वर मंदिर गेट के सामने (यमुना किनारा) पार्किंग स्थल ।
एसएन मेडिकल कॉलेज पार्किंग स्थल
लेडी लॉयल कॉलेज पार्किंग स्थल।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!