आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस पर खूब बिके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स. टीएनटी मोटर्स पर 31 गाड़ियों की चाबियां ग्राहकों को दी गईं. दिवाली के लिए 35 गाड़ियां बुक. 101 रुपये में फाइनेंस की सुविधा
धनतेरस पर आगरा में इलेक्ट्रिक वाहनों की जमकर बिक्री हुई है. आगरा के टीएनटी मोटर्स के सभी शोरूम पर उत्साह दिखा और इस अवसर पर 31 गाड़ी की चाबी ग्राहकों को दी गयी. धनतेरस व दिवाली के ऑफर चलते हुए 35 गाड़ियों की बुकिंग हुई. इस अवसर पर 101 रूपए में ग्राहकों को गाड़ियां फाइनेंस की गयी. शोरूम में ग्राहकों का तांता लगा रहा और ग्राहकों ने बढ़ चढ़ कर गाड़ियां खरीदी. एक्सचेंज और फाइनेंस मेले का पूरा लाभ उठाया. 15 से ज्यादा गाडियां फाइनेंस व एक्सचेंज हुए।

दिवाली तक आफर
यह ऑफर दिवाली तक ही सीमित है और एक्सचेंज ऑफर में 5000/- की अतिरिक्त की छुट दी जा रही है। इस दिवाली ऑफर में फ्री एक्सेसरीज व हेलमेट भी प्रदान किये जा रहे है। लिथियम बैटरी में एक साल से पांच साल की वारंटी में उपलब्ध है। टीएनटी मोटर्स पर माश्र 34990/- से गाड़ी शुरू। इस मौके पर टीनटी मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरनाम चावला ने अपने ग्राहकों को 31 गाड़ी की चाबी प्रदान की व स्पेशल गिफ्ट भी प्रदान किये गए. टीएनटी के डायरेक्टर तेजस चावला ने उपस्थित सभी ग्राहकों, फाइनेंसर्स को धन्यवाद दिया.
