हरियाणालीक्स…. यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट, पाकिस्तानी इंटेलीजेंस आप्रेटिव के संपर्क में थी, पाकिस्तान भी गई, ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से यूटयूब चैनल। ( Youtuber Jyoti Malhotra & 5 other arrested for spying for Pakistan, Save Number with Jat Randhava)
हिसार पुलिस ने न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन, हिसार से हरियाणा की यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा सहित छह को अरेस्ट किया है। पूछताछ में सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा 2023 में वीजा लगवाने के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी, वहां उसकी मुलाकात अहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई, मोबाइल पर दोनों की बात होने लगी। विदेश मंत्रालय ने जासूसी के आरोप में दानिश को पर्सन नोन ग्राटा घोषित किया है।
ज्योति दो बार पाकिस्तान गई
पूछताछ में सामने आया है कि ज्योति दो बार पाकिस्तान गई, पाकिस्तान में दानिश ने उसकी मुलाकात अली अहवान से कराई, अली अहवान ने ही उसके घूमने और रहने का प्रबंध किया, इसके बाद अली अहवान ने ज्योति मल्होत्रा की मुलाकात पाकिस्तानी इंटेलीजेंस और सिक्योरिटी के अधिकारियों से कराई।
व्हाटस एप और स्पैप चैट से संपर्क में थी
ज्योति पाकिस्तान में राणा शहबाज और शाकिर से भी मिली, उनका मोबाइल भी ले लिया और अपने मोबाइल में जट रंधावा के नाम से उसका नाम सेव कर लिया, जिससे किसी को शक ना हो, भारत लौटने के बाद वह व्हाटस एप, स्नैप चैट और टेलिग्राम के माध्यम से देश विरोधी सूचनाएं भेजती थी।