Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News : Cute Rabbit Ears Ear Warmers have become a favorite among children in Agra, huge demand
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Cute Rabbit Ears Ear Warmers have become a favorite among children in Agra, huge demand

419

आगरालीक्स…जो बच्चे कड़ाके की ठंड में भी टोपी नहीं पहनते वो खुशी—खुशी रैबिट हैड बैंड पहन रहे हैं, ​फरमाइश ऐसी कि देखते ही देखते दोगुने हुए दाम, मगर पैरेंट्स खुश, पढ़ें कैसे हुआ ये चमत्कार

आगरा में अब धीरे—धीरे ठंड बढ़ रही है। अक्सर देखा गया है कि कितनी भी कड़ाके की ठंड हो मगर बच्चों को गर्म टोपी पहनाना आसान नहीं होता। इससे पैरेंट्स चिंता में पड़ जाते हैं। बच्चों की परवाह होती है। इस बीच सुंदर और प्यारा सा रैबिट हैड बैंड मम्मी—पापा की चिंता हरने वाला बन गया है। हाई क्वालिटी मैटीरियल से बना, पहनने में आरामदायक, खरगोश के आकार का, मजेदार और सुंदर—प्यारा सा दिखने की वजह से यह रैबिट हैड बैंड बच्चों की पहली पसंद बन गया है और वे मम्मी—पापा से इसे लाने की जिद कर रहे हैं।

आगरा में इस बार सर्दियों की शुरुआत के साथ ही गर्म टोपियों का नया फैशन देखने को मिल रहा है। ऐसे तो बाजार में तरह—तरह की आकर्षक रंग और डिजाइन वाली टोपियां मौजूद हैं, लेकिन इनमें से बच्चों के लिए एक बेहद खास है। वो इसलिए कि बाजार में इसकी जबरदस्त डिमांड है। हम बात कर रहे हैं रैबिट हैड बैंड की जो कई दुकानों पर तो ये सीजन की शुरूआत में आया और खत्म भी हो गया। फिलहाल जहां उपलब्ध है वहां दोगुने दामों में बिक रहा है।

आगरा के बाजार में इस बार सर्दियों की स्टाइलिश टोपियां 150 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक बिक रही हैं। वहीं खरगोश आकार, मजेदार और सुंदर—प्यारे से दिखने वाले रैबिट हैड बैंड 300 से 500 रूपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इनकी कई तरह की वैराइटी और क्वालिटी मार्केट में है। बच्चे जैसे ही इन्हें किसी दुकान पर देखते हैं इनकी डिमांड करने लगते हैं। एक—दूसरे को पहना देख भी वे पैरेंट्स से रैबेट हैड बैंड की जिद कर रहे हैं।

हालांकि यह रैबेट हैड बैंड पिछले साल भी मार्केट में मौजूद था, लेकिन इस बार की तरह डिमांड नहीं थी। इस सीजन की शुरूआत में यह 200 से 250 रूपये की कीमत में उपलब्ध था तो वहीं जैसे—जैसे इसकी सेल बढ़ी, कीमत भी बढ़ती गई। राजा मंडी बाजार में एक दुकानदार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में इसकी कीमत 100 से 200 रूपये तक बढ़ गई है। एक अन्य दुकानदार ने कहा कि दिसंबर को आखिर आते—आते यह और भी महंगा हो सकता है लेकिन जनवरी में इसकी कीमत घट जाएगी। कीमत बढ़ने के पीछे का कारण जबरदस्त डिमांड और बच्चों की जिद है।

इधर दुकानदारों के अनुसार, इस सीजऩ में लड़कियों के लिए फर वाली, ऊनी, फैंसी बॉल लगी हुई और विशेषकर हेडफोन अटैच वाली टोपियों की मांग सबसे ज्यादा है। यदि बात बाइकर्स की करें तो उनके लिए बाजार में थर्मल मटेरियल वाली, फुल कवर, विंडप्रूफ और नेक-कवर्ड टोपियों की बड़ी रेंज उपलब्ध है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!