Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Daksh Kanya Maa Bhagwati’s procession started with devotion and reverence in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Daksh Kanya Maa Bhagwati’s procession started with devotion and reverence in Agra…#agranews

363

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति और श्रद्धा के साथ बैंडबाजों संग निकली दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा. ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से नालबंद चौराहा से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण

मातारानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु और हर तरफ बिखरे श्रद्धा के भाव। मां भगवती के गूंजते जयकारों संग देवी देवतों की 75 से अधिक आकर्षक झांकियां मानों देव लोक में होने का एहसास करा रहीं थी। ढोल नगाड़े और बैंडबाजों पर झूमते नाचते श्रद्धालुओं संग उत्साह व उमंग के साथ ऐसा भक्तिमय अलौकिक नजारा कि राहगीर भी शीश झुकाने का ठहर गए। कुछ ऐसा ही दृश्य था प्रजापति देवी मंदिर नालबंद चौराहा से प्रारम्भ हुई दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा का।

दक्ष कन्या मां भगवकी शोभायात्रा समिति संग शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आज 75 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से आयोजित की गई। प्रजापति देवी मंदिर चौराहा नालबंद से शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग लोकेश प्रचापति ने मंदिर में मां भगवती की पूजा अर्चना के बाद श्रीफल भेंट कर व झंडी दिखाकर किया। दीप प्रज्ज्वलन केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व उच्च शिक्षा मंत्री उप्र योगेन्द्र उपाध्याय, विदायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कलश स्थापना की। शोभायात्रा में संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति, राजेश प्रजापति पटका पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

घोड़ों की अगुवाई में सर्वप्रथम विघ्नविनाशक गणपति की प्रतिमा के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों, कैला माता, चामुणाडा माता, शिव परिवार, समाधि में बैठे शिव जी, खाटू श्याम जी, राम दरबार, वीर हनुमान की आकर्षक झांकियां संग बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा व पर्यावरण स्वच्छता का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्यामलाल, संजीव प्रजापति, चौ. कन्हैयालाल, कालीचरण भदौरिया, श्रीचंद गोला, रघुवीर, पवन, अजय, जयजंद्र, मुनेश रविन्द्र, ललितेश, सुभाष, नवनीत, झम्मनलाल, डॉ. तेज सिंह, डॉ. राधारमन, बैनीराम, सोनू, सीताराम, राजकुमार, त्रिलोकी, सुमित प्रजापति (मीडिया प्रभारी), शिवम, रवि, सन्तकुमार, परमान्नद, विशम्भर, बन्टी प्रजापति, विशाल, शुभम, अजय, अर्जुन, प्रतीक, मोहित, कन्हैया, शिव, ओमप्रकाश, ललित दक्ष, संजय गोला, रामनारायण, प्रशान्त, प्रतीक, देवकी नन्दन, सोनी कुमार, निशान्त, एड. रूपसिंह, श्रीकिशन, हरोम, प्रेमप्रकाश, डॉ. शिवकुमार, महेश कवि, तेजसिंह, बुद्धाराम, मनोज प्रजापति, भारत, राकेश, आकाश, रमेश, सौरभ, मुकेश, सतीश, जगदीश, जितेन्द्र, हिमांशु, कौशल, सुरेश, सरजू, चंद्रपाल आदि उपस्थित थे।

80 से अधिक स्थानों पर मंच सजाकर व पुष्प वर्षा कर हुआ शोभायात्रा का शुभारम्भ
शोभायात्रा मार्ग में 80 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। जगह-जगह मंच सजाए गए। जगह-जगह भंडारे, तोरणद्वार, शीतल जल की प्याऊ लगाई गईं। पंचकुईयां चौराहे पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नालबंद चौराहा स्थित प्राचीन प्रजापति देवी मंदिर को सतरंगी पुष्पों व रोशनी से सजाया गया।

इन क्षेत्रों से गुजरी मां भगवती की शोभायात्रा
नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से प्रारम्भ होकर सोभायात्रा ने पंचकुईयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीनाबाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरी पर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजा, राजामंडी चैराहा, आगरा कालेज, टीबी हॉस्पीटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, नीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होते हुए प्रजापति देवी मंदिर पर विश्राम लिया।

6 अप्रैल को होगा जागरण व फूल बंगले का आयोजन
आगरा। नालबंद चौराहा स्थित प्रजापकि देवी मंदिर के अध्यक्ष रघुवीर प्रजापकि ने बताया कि महानवमी के पावन वसर पर 6 अप्रैल को विशाल रात्रि जागरण व फूल बंगले का का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। जिसमें मशहूर कलाकारों द्वारा जागरण में आकर्षक जांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!