आगरालीक्स…आगरा के आईएसबीटी पर कागज व्यापारी की कार का हुआ एक्सीडेंट. पीछे से आई दूसरी कार ने मारी टक्कर. कारोबारी का बेटा, पत्नी व चालक को लगी चोट
आगरा के आईएसबीटी पर शनिवार सुबह कार एक्सीडेंट हुआ है. जयराम मार्बल के सामने एक कार को पीछे से आई दूसरी कार ने टक्कर मार दी जिससे आगे वाली कार में सवार महिला, उसका बेटा व चालक घायल हुए हैं. टक्कर लगने के बाद विद्युत पोल भी उखड़ गया.
कागज व्यापारी की पत्नी व बेटा जा रहे थे स्कूल
विजय नगर कॉलोनी में कागज व्यापारी प्रतीक बंसल रहते हैं. शनिवार सुबह इनकी पत्नी निधि अग्रवाल अपने बेटे रेयांश के स्कूल पीटीएम में कार से जा रही थीं. कार इनका चालक वीरेंद्र चला रहा था. आईएसबीटी के पास जयराम मार्बल के सामने इनकी कार को पीछे से आई हरियाणा की एक इनोवा कार ने टक्कर मार दी. इससे इनकी कार आगे लगे विद्युत पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत पोल भी उखड़ गया.
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. एक्सीडेंट में निधि अग्रवाल, इनका बेटा रेयांश और चालक वीरेंद्र घायल हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को तुरंत ही हाइवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. रेयांश के सिर में चोट आई है. पुलिस ने दोनों ही कारों को ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर खड़ा कर लिया है. पुलिस जांच कर रही है.
