आगरालीक्स…एचआईएचटी के फ्रेशर्स फिएस्टा में स्टूडेंट्स का डांस, सिंगिंग और रैम्प वॉक. बादल बने मिस्टर फ्रेशर तो खुशी बनीं मिस फ्रेशर…लाइव बैंड और म्यूजिक पर जमकर झूमे स्टूडेंट…
खिलखिलाते चेहरे और बेहतरीन भविष्य की कामना के साथ आज हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज्म् में प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज्म के समूह अध्यक्ष डीके सिंह, प्रिंसीपल रवि जादू एवं मार्केटिंग डायरेक्टर भागेश्वर तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्रों ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की।

हेरिटेज इंस्टीटयूट के विद्यार्थियों ने भरपूर मस्ती और हर्षोउल्लास के साथ अपने अनोखे हुनर के साथ रंगमंच की शोभा बढाई। सभागार पूरा तालियों की गड़गडाहट से गुंज रहा था। साथ ही साथ विद्यार्थियों के लिए Singing, Dancing, Ramp Walk, 1 minute talent, Bhangra और Mr. & Ms. Fresher प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ठ प्रर्दशन के आधार पर Mr. Badal और Ms. Khushi को Mr. & Ms. Fresher चुना गया और उन्हे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साहिल लाइव बैंड प्रदर्शन और संगीत कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहे हैं। बैंड ने लोकप्रिय बॉलीवुड और अंतर्राष्ट्रीय गीतों का मिश्रण बजाया और सभी छात्र-छात्रायें डांस फलोर पर थिरकने लगे और तब तक नाचते रहे जब तक उनके पैर दुखने नहीं लगे।
अन्त मे हेरिटेज इंस्टीट्यूट के समूह अध्यक्ष प्रिंसीपल रवी जादू ने वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी और उन्हें शुभ-आशीष प्रदान कर उनके मार्गदर्शन के क्रम में जीवन के लक्ष्य को समझाते हुए कहा कि ‘‘कर्म ही पूजा है। छात्रों के अंदर नयी शक्ति का संचार कर, कहा कि पूरी लगन, मेहनत के साथ अपना हर कार्य सिद्ध करो, अपने जीवन में हर बाधा, हर रूकावट का सामना कर अपनी मंजिल हासिल करो संस्था हर कदम आपके साथ है।