आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की परीक्षा स्थगित। ( Agra News : DBRAU, Agra BAMS exam postponed#Agra )
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएएमएस चतुर्थ प्रोफेशनल बैच 2019-20 की मुख्य परीक्षा पांच अप्रैल से 21 अप्रैल तक कराने का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया थाँ इन परीक्षाओं के साथ ही बैच 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19 के छात्रों की सप्लीमेंट्री परीक्षा भी होनी थी। परीक्षाएं नोडल केंद्र खंदारी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर पर होगी थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार, बीएएमएस छात्रों ने परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी, इसके चलते परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
बीएएमएस प्रथम व द्वितीय प्रोफेशन की पूरक परीक्षा के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक पोर्टल पर दर्ज नहीं किए हैं, इसके चलते छात्रों का परिणाम रोक दिया गया है। कालेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक दर्ज करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है जिससे छात्रों का परिणाम जारी किया जा सके।