आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड प्रैक्टिकल 16 जून से कराएगा। परीक्षा कराने के लिए पैनल बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। वहीं जिन कॉलेजों में 20 से कम छात्र हैं, वहां की परीक्षा के लिए नोडल केन्द्र भी घोषित कर दिए गए हैं। ( Agra News: DBRAU, Agra Bed Practical Exam from 16th June 2025#Agra )
विवि ने बीएड की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा कराने का फैसला ले लिया है। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश की ओर से इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि बैच 2024-2026 के बीएड प्रथम वर्ष और बैच 2023-2025 के द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित तिथियों में महाविद्यालयों पर आयोजित होगी। इसकी सूचना विश्वविद्यालय की बेवसाइट एवं महाविद्यालयों के लॉगिन में अपलोड कर दी गयी है। निर्धारित तिथि पर होने वाली परीक्षा के लिये नामित परीक्षक परीक्षा की तिथि से एक दिन पहले आपके लॉगिन पर अपलोड कर दिये जाएंगे।
नामित परीक्षकों को महाविद्यालयों द्वारा सम्पर्क कर निर्धारित तिथि पर परीक्षा सम्पन्न करानी होगी। जिन महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या 20 से कम है। उनकी परीक्षा नोडल केन्द्र पर होगी। विवि की ओर से जनपदवार नोडल केन्द्र बना दिए गए हैं। इसके साथ ही उन पर कॉलेजों का आवंटन भी कर दिया गया है।