आगरालीक्स…Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ आ रही बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, आगरा के चार युवक थे सवार। ( Agra News: BMW overturned on Yamuna Expressway, One died#Agra )
यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नौहझील में शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की तरफ आ रही बीएमडब्ल्यू अनिंयत्रित हो गई, बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। सुबह के समय हादसा होने के कारण एक्सप्रेस वे पर भी कम वाहन चल रहे थे।
हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बीएमडब्ल्यू में फंसे युवकों को बाहर निकाला, उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में आगरा के युवक सवार थे, हादसे में एक की मौत की सूचना है।