आगरालीक्स…आगरा पुलिस लाइन में डीसीपी सिटी ने परेड का किया निरीक्षण. कर्मचारियों/प्रशिक्षुओं का चेक किया टर्नआउट
डीसीपी सिटी आगरा की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन में कर्मचारियों/प्रशिक्षुओं का टर्नआउट चेक किया गया. इस दौरान डीसीपी सिटी को सलामी दी गई. इसके पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. बाद में पुलिस लाइन का भ्रमण कर क्वार्टर गार्द व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं को भी जाकर देखा और कमचारियेां का अर्दली रूम कर संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए.