आगरालीक्स…पत्नी के फोन को पति ने किया चेक. दिखा कुछ ऐसा कि खो बैठा आपा और कर डाली पत्नी की हत्या
आगरा के बाह थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव यमुना नदी में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को अरेसट कर लिया है और इस वारदात का खुलासा किया है.
ये है मामला
आरोपी का नाम हरिकेश बतायाग या है. उसने बताया कि उसकी शादी फिरोजाबाद के नगला जोरे की रहने वाली प्रीति के साथ हुई थी. घर पर झगड़े के बाद प्रीति मायके आ गई थी. प्रीति के मायके वालों के अनुसार रविवार को हरिकेश प्रीति को लेकर घर से चला आया था. उसके बाद से प्रीति से संपर्क नहीं हुआ. भाई ने पुलिस में प्रीति की हत्या का मुकदमा दर्ज राते हुए कहा था कि हरिकेश ने उसकी बहन की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया है.

इस पर पुलिस ने हरिकेश को अरेस्ट कर लिया और उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल की. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खदिया गांव में यमुना नदी से प्रीति यादव का शव बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि 11 जून को वह प्रीति को आटो से लाया था. और बलरई के खंदिया नदी के पुल से प्रीति को मारकर शव यमुना नदी में फेंक दिया. उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है.
आरोपी ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की है. आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी के मोबाइल में उसकी गंदी तस्वीर देखी थी जिसके बाद वह आपा खो बैिठा और पत्नी को मारने का प्लान बनाया.