Wednesday , 28 October 2026
Home मथुरा Agra News: Deadly attack on ashram in Vrindavan…#mathuranews
मथुरामथुरालीक्स

Agra News: Deadly attack on ashram in Vrindavan…#mathuranews

301

आगरालीक्स…वृंदावन में आश्रम पर कब्जे को लेकर जानलेवा हमला. एक संत के 30—40 लोगों ने महंत और उनके अनुयायियों को जमकर पीटा…कई घायल

आगरा रीजन के मथुरा जिले में शुक्रवार को बड़ी वारदात सामने आई है. वृंदावन में एक आश्रम पर कब्जे को लेकर एक संत के पक्ष के लोगों ने महंत और उनके अनुयायियों पर जानलेवा बोल दिया. खूनी संघर्ष में करीब नौ लोगों के घायल होने की सूचना है. महंत स्वामी दर्शनानंत और उनके अनुयायी लहूलुहान हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

ये है पूरा मामला
मामला मोतीझील स्थित श्रीभूरी वाला आश्रम को लेकर है. यह आश्रम श्रीस्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित हैं. बताया जाता है कि इस आश्रम पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. शुक्रवार को संत स्वामी कृष्णानंद पक्ष के करीब 20 से 30 लोगों ने आश्रम का दरवाजा तोड़कर आश्रम में मौजूद महंत स्वामी दर्शनानंद और उनके अनुयायियों पर जमकर हमला बोल दिया और उन्हें लाठी डंडोंसे पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया. आश्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई. इनमें घायल स्वामी गौतमानंद ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद, प्रकाशानंद, रामतीर्थ, शुक्रदेव, रामानंद, आत्मानंद, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ लड्डूगोपाल ने गुरुवार की रात को यहां पहुंचकर गाली गलौज की और आश्रम से निकलने के लिए कहा. इसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे इनके साथ आए 35—40 लोगों ने लाठी डंडों और तलवार लेकर पहुंच गए और आश्रम कादरवाजा तोड़कर अंदर मौजूद लोगों को बुरी तरह से पीट डाला.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Young woman who married her lover strangled to death; Police arrested her brother

मथुरालीक्स..मथुरा में आनर किलिंग. चार महीने पहले प्रेमी से शादी करने वाली...

मथुरा

Mathura News: Body of two-year-old girl exhumed in Mathura; police investigating the death…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में दो साल की पल्लवी का शव पानी से भरे नीले...

मथुरा

Sharad Purnima: Thakur Shri Banke Bihari Ji granted a divine vision in his form as ‘Raseshwar’…#mathuranews

मथुरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी ने दिए दिव्य दर्शन…रासेश्वर रूप धरकर...

मथुरा

Hema Malini presented a soulful portrayal of ‘Maa Ganga’ at the Brajraj Utsav

मथुरालीक्स…ब्रजरज उत्सव में हेमा मालिनी बनी ‘मां गंगा’. 78 की उम्र में...

error: Content is protected !!