मथुरालीक्स…अक्षय तृतीया पर ठाकुर जी चंदन लेपन कर भक्तों को देंगे सर्वांग दर्शन. सेवायतों ने शुरू की तैयारी
वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी जी की महिमा अपरम्पार है. देश के कौने—कौने से लोग दर्शन करने के लिए यहां आते हैं. किसी विशेष दिन इनकी संख्या अधिक हो जाती है. अक्षय तृतीया पर भी भगवान के दर्शन को हजारों लोग पहुंचते हैं. इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है और इस दिन ठाकुर जी अपने भक्तों को चंदन लेपन कर सर्वांग दर्शन देंगे.सेवायतों ने शुरू की तैयारी
चंदन लेपन में ठाकुर जी बांकेबिहारी मंदिर के साथ सभी मंदिरों में दर्शन देते हैं. सेवायतों ने चंदन घिसकर तैयारी शुरू कर दी है, ताकि अक्षय तृतीया किे दिन ठाकुर जी के श्रीविग्रह पर चंदन लेपन कर भक्तों को सर्वांग दश्रन करवाए जा सकें. चंदन श्रृंगार की यह परंपरा करीब 500 वर्ष पुरानी है.