मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर किए संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन. अक्षय तृतीया पर पहुंचे संत के आश्रम. आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे आरसीबी के दिग्गज बैटर विराट कोहली अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर अक्षय तृतीया पर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं. दोनों संत प्रेमानंद महाराज के आरम पहुंचे इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के श्रीहित राधा केजी कुंज आश्रम में दर्शन किए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी प्रापत किया.यहां उन्होंने महाराज जी के साथ एकांतिक वार्तालाप में भाग लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कपल को आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर शांति से प्रवचन सुनता हुआ देखा गया. यही नहीं आश्रम के बाहर ही दोनों नंगे पांव अंदर जाते हुए दिखाई दिए इस दौरान कई लोग उन्हें देखकर फोटो भी खींचने लगे. विराट कोहली को गले में तुलसी की माला पहने हुए देखा गया तो वहीं अनुष्का शर्मा सफेद रंग के सूट में नजर आईं.