आगरालीक्स आगरा के सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, आगरा कॉलेज की बीएससी, बीकॉम की 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने पर 15 जुलाई को निर्णय लिया जाएगा। ( Agra News: Decision after 15th July on 33% UG seats increases#Agra )
आगरा के आंबेडकर विवि की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज और आगरा कॉलेज की बीएससी, बीकॉम् सहित अन्य कोर्स की सीटें भर गई हैं। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्यों ने 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा है।
15 जुलाई के बाद सीट बढ़ाने पर निर्णय
कॉलेजों में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने पर 15 जुलाई को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।