आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवती के साथ पढ़ने वाले युवक ने उसके पति से कहा उसकी पत्नी के उसके साथ संबंध हैं। पति ने युवती को छोड़ दिया, युवती के साथ रेप किया और वीडियो बना लिया इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Woman lodge FIR against man for break marriage & sale her plot#Agra)
आगरा के ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती कंप्यूटर कोर्स कर रही थी, उसके साथ ईदगाह कॉलोनी का अमित भी कंप्यूटर सीखने आता है। दोनों के बीच परिचय हो गया। इसी दौरान नवंबर 2019 में युवती की मथुरा से शादी हो गई। आरोप है कि अमित ने युवती के पति को झूठ बोलकर गुमराह किया, उससे कहा कि उसकी पत्नी के उसके साथ संबंध हैं अश्लील वीडियो भी है। युवती को उसके पति ने छोड़ दिया, युवती ताजगंज में अपने घर आकर रहने लगी उसे जब यह जानकारी हुई तो उसने अमित से पूछा कि उसने उसके पति से झूठ क्यों बोला इस पर अमित ने कहा कि वह उससे प्यार करता है लेकिन कह नहीं पाया था और शादी करना चाहता है।
घर बुलाकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करने लगा
आरोप है कि युवती को अमित ने अपने घर पर बुलाया, इसके बाद दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाता रहा और दो बार गर्भपात भी कराया। युवती के नाम पर ताजगंज में एक प्लाट था, आरोप है कि अमित ने युवती का फतेहपुर सीकरी स्थित बैंक में एकाउंट खुलवाया और युवती को फ्लैट दिलवाने की बात कहकर तहसील ले गया वहां युवती के प्लाट की रजिस्ट्री किसी के नाम करा दी, प्लाट की कीमत 2 करोड़ से अधिक है, युवती की तहरीर पर ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।