आगरालीक्स,,, दिल्ली के व्यापारी का पांच साल का बेटा किडनैप पर आगरा के हॉस्पिटल संचालक को बेचा, हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टर हिरासत में। ( Agra News: Delhi Businessman 5 year old son kidnapped, Found in Agra Hospital#Agra)
पिनाहट के नयापुरा निवासी वीरभान दक्षिण दिल्ली में मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता है। मिठाई की दुकान के संचालक का पांच साल का बेटा है, शनिवार को मिठाई की दुकान के संचालक का पांच साल का बेटे को किडनैप कर लिया गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
सीसीटीवी में वीरभान बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो इसमें पिनाहट निवासी वीरभान बच्चे को अपने साथ ले जाता नजर आया, इसके बाद टीम ने आगे जांच की तो वीरभान की लोकेशन पिनाहट में मिली। रविवार रात को पुलिस ने पिनाहट में दबिश दी और वीरभान और उसकी पत्नी गुडडी को हिरासत में ले लिया इसके बाद पूछताछ की।
हॉस्पिटल में 40 हजार रुपये में बेचा बच्चा
पुलिस की जांच में वीरभान ने बताया कि उसने 40 हजार रुपये में बच्चा एक हास्पिटल में बेच दिया है, पुलिस वीरभान को साथ लेकर हास्पिटल पहुंची वहां से बच्चे को बरामद कर लिया। हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टर को भी टीम ने हिरासत में लिया है।