Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Delhi Police came in search of youth found dead in Agra, two auto drivers arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Delhi Police came in search of youth found dead in Agra, two auto drivers arrested…#agranews

130

आगरालीक्स…आगरा में 21 जनवरी को मिला था युवक का शव. पुलिस ने शिनाख्त न होने पर 26 जनवरी को करा दिया अंतिम संस्कार..फिर बजी फोन की ऐसी घंटी, खुला मौत का राज…

आगरा में 21 जनवरी को आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर बेस्ट प्राइस के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था. सूचना पर छलेसर पुलिस चौकी मौके पर पहुंची. युवक की मौत एक्सीडेंट में होना प्रतीत हो रही थी. पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चार दिन तक शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए गए लेकिन कुछ सफलता हाथ नहीं ​लगी, जिस पर 26 जनवरी को पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव के काफी चोट के निशान भी मिले थे.

अज्ञात के रूप में शव मिलने और फिर अंतिम संस्कार होने के बाद आगरा में भले ही मामला समाप्त हो गया हो लेकिन हाइवे पर मृत मिले इस युवक की तलाश दिल्ली में हो रही थी. मृतक दिल्ली के शहादरा का रहने वाला 36 वर्षीय मोहसिम पुत्र मोहम्मद यूनुस था, जो कि दिल्ली के गाजीपुर में सब्जी आढ़त का काम करता था. मोहसिम 20 जनवरी को अकेले आगरा घूमने के लिए निकला था, लेकिन यहां आने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. दिल्ली में परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन मोहसिम का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने दिल्ली के थाना मानसरोवर में 22 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करा दी. दिल्ली पुलिस ने इसके बाद मोहसिम का मोबाइल ट्रैक पर लगा दिया. मोबाइल चालू होने अब उसकी लोकेशन आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र से आई. इस पर पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि मोहसिम का मोबाइल आगरा के एक आटो चालक के पास है. दिल्ली पुलिस ने एत्मादपुर थाने में आकर जांच में जुटी और आटो चालक राजेश व सोनू अली निवासी टेढ़ी बगिया को अरेस्ट कर लिया.

खुला मौत का राज
पुलिस पूछताछ में आटो चालक राजेश ने बताया कि आगरा आने पर मोहसिम का संपर्क उससे हुआ था. मोहसिम के पास कोई आईडी नहीं थी जिसके चलते वह होटल में नहीं रुका तो इस पर राजेश उसे खाना खिलाकर अपने आटो से अपने घर टेढ़ी बगिया ले आया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहसिम के पास करीब 50 हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल था. उन्होंने दोनों आटो चालकों पर उसके साथ लूट करने का आरोप लगाया है. मृतक के छोटे भाई कादिर ने एत्मादपुर थाने में हादसे व ट्रांस यमुना थाने में लूट की तहरीर दी है. पुलिस ने दोनों आटो चालकों को अरेस्ट कर लिया है और उनसे अभी और पूछताछ की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!