आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में रोडवेज बसों की रात्रिकालीन सेवाएं फिर से शुरू. रात में बसों के सफर के लिए आनलाइन बुकिंग भी प्रारम्भ…
आगरा सहित यूपी में अब रात में भी यात्रियों को बसों की सेवाएं मिलेंगी. यही नहीं रात को बसों की आनलाइन टिकट व्यवस्था को भी बहाल कर दिया गया है. यही जानकारी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी है. उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय यिला गया है. बता दें कि यूपीएसआरटीसी ने कोहरे के कारण 15 दिसंबर 2022 से रोडवेज बसों के लिए रात्रिकालीन सेवाओं की आनलाइन बुकिंग निलंबित कर दी थी.

यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक संजय कुमार के अनुसार परिवहन मंत्री से रात सेवा की बसों के संचालन और टिकटों की आनलाइन बुकिंग शुरू करने के लिए मार्गदर्शन लेते हुए उनके निर्देशों के अनुपालन में रात्रि सेवा जिन्हें पहले कोहरे की स्थिति के कारण रोक दिया गया था, उन्हें बहाल कर दिया गया है एवं उन सभी रात्रिकालीन सेवाओं के लिए आनलाइन बुकिंग अब प्रारम्भ कर दी गई है.