आगरालीक्स…टेनिस खिलाड़ी राधिका का मर्डर अनसुलझा, पिता ने ही बेटी के लिए खुलवाई थी डेढ़ करोड़ की एकेडमी और पिता ने ही गोली मारकर की हत्या…चार सवाल जिनके जवाब खोज रही पुलिस
गुरुग्राम के सेक्टर 57 के सुशांतलोक—2 में गुरुवार सुबह टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या की गई. गोली उसके ही पिता ने मारी थी. पहले जानकारी मिली थी कि पिता ने तीन गोलियां बेटी को मारी जिससे उसकी मौत हो गई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार गोलियां लगने की बात सामने आई है. टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के मर्डर ने पूरे देश में चर्चा फैला दी है कि एक बाप अपनी ही बेटी को क्यों मारेगा, और वो भी तब जब पिता ने ही बेटी के लिए डेढ़ करोड़ की टेनिस एकेडमी खोलकर दी थी.प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि टेनिस खिलाड़ी राधिका के एकेटमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्सर से पीठ में गोली मार दी. वहीं दूसरी वजह ये भी सामने आई थी कि लोगों का बेटी की कमाई खाने की बात कहने से पिता परेशान था और उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर आज कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है.
पिता ने बनवा कर दी थी टेनिस एकेडमी
बताया जाता है कि कुछ महीने पहले राधिका के कंधे में चोट आई थी जिसके चलते वह अभ्यास नहीं कर पा रही थी. ऐसे में पिता ने ही राधिका के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुये की लागत से टेनिस एकेडमी बनाई थी. राधिका गानों के साथ रील बनाने की भी कोशिश करती थी जिसमें उसकी खेल से जुड़ी विभिन्न एक्टिविटीज रहती थीं. बताया जाता है कि एकेडमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे. उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते तो गांव वाले उसे बेटी की कमाई खाने संबंधी बात कहते हैं. इस बात को लेकर पिता काफी परेशान रहता था. बीते 15 दिनों से पिता व बेटी में झगड़ा भी चल रहा था.
चार सवालों के जवाब पुलिस कर रही तलाश
पुलिस राधिका के मोबाइल की जांच कर रही है, उसने किस किस से बात की
क्या राधिका का सोशल मीडिया एकाउंट डिलीट तो नहीं किया गया
राधिका की मां भी घटना के समय घर में थी, उनसे भी पूछताछ की जाएगी
पूरे परिवार की गतिविधियां क्या थीं इसका मिलान हो रहा है.