Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Demand to change the name of Taj Mahotsav and give importance to local artists…#agranews
आगरा

Agra News: Demand to change the name of Taj Mahotsav and give importance to local artists…#agranews

265

आगरालीक्स…आगरा के ताज महोत्सव का नाम बदलने की मांग. बालीवुड की जगह स्थानीय कलाकारों को मिले तवज्जो. मंत्री के सामने रखीं ताज महोत्सव को लेकर शिकायतें और सूचनाएं

ताज महोत्सव आगरा का एक बड़ा आयोजन है जो कि हर साल फरवरी के माह में आयोजित होता है. पर्यटन में वृद्धि और पर्यटकों में आकर्षण पैदा करने के लिए इस महोत्सव का आयोजन ​ताज के पास ही शिल्पग्राम में होता है. हर साल देश के कई बॉलीवुड कलाकार इसमें भाग लेते हैं. इसके अलावा रंगमंच की दुनिया के कई कलाकारों की यहां प्रस्तुति दी जाती हैं लेकिन आगरा के कलाकारों ने बॉलीवुड की जगह स्थानीय कलाकारों को तवज्जों देने की मांग शासन से की है. आगरा के गीतकार और एक्स फैक्टर फेम करतार सिंह ने इसको लेकर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मुलाकात की और एक ज्ञापन के माध्यम से ताज महोत्सव का नाम बदलने के अलावा कई शिकायतों को सामने रखा.

ज्ञापन में “आगरा ताज महोत्सव” अति आवश्यक सूचना एवं शिकायतें

  1. “ताज महोत्सव” संयोजक समिति का पुर्नगठन नये सिरे से अति आवश्यक हैं।
  2. श्री सुधीर बनौधा उर्फ श्री सुधीर नारायन निष्कासित संयोजक समिति की पुनः प्रविष्टि किस आधार पर की गई हैं।
  3. “ताज महोत्सव” शीर्षक को बदलकर इसका नाम “बृज महोत्सव” रखा जाये, क्योकि आगरा मण्डल को बृज प्रदेश के नाम से ही जाना जाता हैं।
  4. विगत वर्षों से विदित है कि इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अपहरण पर्यटन विभाग ने कर रखा हैं, जो पूर्णतः अनियमित हैं। इन सारे कार्यक्रमों का संचालन ‘सांस्कृतिक विभाग’ की देख-रेख में कार्यान्वित हो।
  5. इस महोत्सव का स्थल शहर से दूर आयोजित किया जाता हैं और प्रवेश शुल्क
    प्रावधान रखा गया है, जो आम आदमी की परिधि से दूर है। इसका आयोजन शहर के मध्य ही सुनिश्चित किया जाये। सर्किट हाउस भी एक उपयुक्त स्थल हैं, जहाँ पर्यटक भी आ सकेंगे, जिनके लिये यह महोत्सव आयोजित किया जाता हैं।
  6. आगरा मण्डल के स्थानीय कलाकारों की पूर्णतः उपेक्षा की जाती हैं, जो असहनीय
    है। इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। बाहरी कलाकारों जिसमें बालीवुड विशेष हैं, की ओर बहुत ही मेहरबानी रहती हैं, जिसमें लाखों रूपये का लेन-देन किया जाता हैं, दलालों के माध्यम से। इस पर तमाम गम्भीर प्रश्न खडें होते हैं। पारदर्शिता का अभाव विगत वर्षो में देखा जा सकता हैं। सभी कलाकारों को मिलने वाली धनराशि सार्वजनिक होनी चाहिए, चाहे वो स्थानीय कलाकार हो या बाहरी / बालीवुड से सम्बन्धित हो ।
  7. इस कार्यक्रम हेतु आवश्यक सामग्री (लाईट, साउण्ड, मंच सज्जा, पंडाल कुर्सी, सोफे सेट, फर्श आदि) की व्यवस्था लोकल न होकर बाहरी शहरों से की जाती हैं, क्यूँ ?
  8. ताज महोत्सव के मंच पर कुछ गैर-जरूरी चाटुकार लोगों को चिपके हुए देखा जाता हैं जो अपने अहंकार की तृप्ति करने में माहिर हैं, उनको मुक्ताकाशीय मंच शिल्पग्राम से दूर रखा जाये, महोत्सव हित में।
  9. सदर बाजार में समान्तर महोत्सव का कोई औचित्य नहीं हैं, सिर्फ और सिर्फ धन की बर्बादी हैं। कोई बताये कितने पर्यटक सदर बाजार में आते हैं इस कार्यक्रम को देखने?
  10. दिनांक 20-3-2022 से लेकर 29-03-2022 तक के सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी होना अति आवश्यक है जिससे महोत्सव के उपरान्त सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि आगरा एक ऐतिहासिक नगर है, जहाँ कलाकारों / शायरों / कवियों की कोई कमी नहीं है। ग़ालिब जैसे शायर, सूरदास जैसे भक्ति रस के कवि इसी शहर में जन्मे हैं। एक नाम मियाँ नजीर का भी आता जिनका नाम भी नहीं लिया जाता हैं। इस बार उदीयमान प्रतिभाओं की चयन प्रक्रिया सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित करने का आभार भी जताया। इसके अलावा ताज महोत्सव समिति द्वारा किसी भी कलाकार को कोई भी अग्रिम धनराशि न दी जाये, यदि दी जाती है तो समस्त कलाकारों भी अग्रिम भुगतान दिया जाये।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!