आगरालीक्स… आगरा में डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा की तलाश तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में लगे कूलर और जलभराव वाली जगहों पर जांच कर रही है। ( Agra News : Dengue, Malaria Larva found in Cooler)
जिला मलेरिया अधिकारी टीम द्वारा मोती महल, कैलाश गांव, भोगीपुरा, तथा आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित एनसीसी कैंप में निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई। जनपद में चलाए जा रहे दस्तक अभियान में आशाओं द्वारा घर घर भ्रमण कर आमजन को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। निसेफ और डब्ल्यूएचओ द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर दिशा निर्देश दिए गए।
इसके अलावा विभिन्न सीएचसी पर संवेदनशील ग्रामों/क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। टीम में नीरज कुमार, एसएमआई आलोक कुमार, एमआई योगेश चौधरी, एमआई प्रवेंद्र, एफडब्ल्यू अमित, अनिल मौजूद रहे।