आगरालीक्स….Agra News … आगरा में जमीनों के सर्किल रेट 40 प्रतिशत तक बढ़ने जा रहे हैं, आज शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज इन 13 कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आगरा में आठ साल बाद सर्किल रेट बढ़ने जा रहा है, इससे 40 से 50 प्रतिशत तक जमीन महंगी हो जाएगी। इसके लिए गुरुवार को शाम पांच बजे तक डीएम, एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित 13 जगहों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 15 जुलाई तक नए सर्किल रेट लागू हो सकते हैं।
दुकान के रेट
सेठ गली — 1.95 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.30 लाख प्रति वर्ग मीटर
सुभाष बाजार — 1.95 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.30 लाख प्रति वर्ग मीटर
मीनाक्षी कॉम्पलैक्स, बेलनगंज — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
मोती गंज — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
हाथी घाट — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
कसेरट बाजार — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
बेलनगंज — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
एमजी रोड पर हरीपर्वत से नालबंद चौराहे तक, 2017 में 85000 और 2025 में 127000
दिल्ली गेट से नवल किशोर नर्सिंग होम तक, 2017 में 80000, 2025 में 120000
संजय प्लेस से आजाद फिलिंग स्टेशन से यस बैंक तक 2017 में 95500 रुपये, 2025 में 143000
लोहामंडी चौराहे से सेंट जोंस चौराहे तक 2017 में 64000, 2025 में 96000
हाईवे पर लायर्स कॉलोनी से सूर्या अपार्टमेंट तक 2017 में 5500 से अब 2025 में 82000
सुभाष पार्क से पंचकुइयां चौराहा तक 2017 में 55000 से अब 2025 में 82000
सुरेश प्लाजा में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 123000 से अब 184000
विनायक मॉल में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 123000 अब 2025 में 184000
नेहरू नगर अपार्टमेंट में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 73500 अब 2025 में 99000 रुपये
नेहरू नगर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में कारपेट एरिया 2017 में 95000 अब 2025 में 128000
रेट प्रति वर्ग मीटर में हैं