आगरालीक्स…आगरा में कल बुधवार को आ रहे हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक. रन फॉर यूनिटी में लेंगे भाग. इन कार्यक्रमों में भी लेंगे भाग. जानिए पूरा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 19 नवंबर, बुधवार को आगरा आ रहे हैं. वो यहां सुबह 11.45 बजे पहुंच जाएंगे और करीब पांच घंटे तक आगरा में रहेंगे.
जानिए पूरा कार्यक्रम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुबह 11 बजे लखनऊ से राजकीय वायुयान से आगरा के लिए रवाना होंगे और आगरा के सिविल एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंच जाएंगे. यहां से वो नूरी दरवाजा पहुंचेंगे और 12 बजकर 15 मिनट तक सरदार वल्लग गई पटेल की 150वीं० जन्म जंयती वर्ष पर भाजपा द्वारा आयोजित पदयात्रा रन फॉर यूनिटी एवं जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेगे.
यहां से कार द्वारा सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल पहुंचेंगे और वहां स्कूल द्वारा आयोजित एक निजी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. इसके बाद दोपहर दो बजे शाहगंज द्वितीय स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाएंगे. यहां पर चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय प्रगति की समीक्षा बैठक करेगें. दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर खेरिया सिविल एयरपोर्ट के लिए रवाना हांगे और तीन बजकर 30 मिनट पर राजकीय वाहन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे.