Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Didi Krishna of Sindh Helpage will give blessings on the three promises in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Didi Krishna of Sindh Helpage will give blessings on the three promises in Agra…#agranews

425

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कालेज परिसर स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में दीदी कृष्णा के आशीर्वचन कल से. आत्म शक्ति, बच्चों की परवरिश और परिवार को सम्भालने में देंगी जानकारियां

तनावपूर्ण और व्यस्त जीवन शैली के दौर में परिवार को सम्भालना, बच्चों को सही संस्कार और समाज को सही दिशा कैसे मिले इस विषय पर प्रमुख साधु वासवानी मिशन, पुणे व सामाजिक संस्था सिंध हेल्पेज की दीदी कृष्णा आर्शीवचन देंगी। आरबीएस कालेज परिसर स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में 28 सितम्बर तो शाम 7 बजे से दीदी कृष्णा के आशीर्वचन कार्यक्रम (रूह रिहान, सिंधी में) का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी आज कमला नगर स्थित आनन्द भवन में आयोजन समिति के सदस्यों ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। इस अवसर पर दीदी कृष्णा भी मौजूद थीं। उन्होंने तीन वचन के बारे में बोलते हुए कहा कि आत्म शक्ति, बच्चों की परवरिश और परिवार को सम्भालना आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है। हम अपनी आत्मा को कैसे पहचाने और शक्तिशाली बनाएं। बच्चों की परवरिश में बच्चों को समय, संस्कार व प्यार देना, परिवार को सम्भालना जैसे विषय पर कल विस्तार से दीदी कृष्णा श्रद्धालुओं को दिशानिर्देश देंगी।

सिंध हेप्लेज के अध्यक्ष सुरेश सीतलानी व सचिव महेश मंघरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संतों की सलाह भगवान के आर्शीवाद से मिलती है। संस्कारों के मामले में युवा पीढ़ी व समाज काफी पिछड़ रहा है। इसलिए संतों के प्रवचनों के आयोजन होना बहुत आवश्यक हो गया है। संतों का वाणी हमेशा कुछ अच्छा सिखाती है। आयोजन समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों व विशेषकर युवा पीढ़ी से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ हरीश मीरचंदानी राजू भरत रेखा बालानी मंजू निचानी दीदी गुलशन सुरेश सीतलानी महेश मंगरानी हिम्मत रामानी रवि छाबड़ा शंकरलाल दुल्हानी भगवान आवतानी जे पी धर्मानी विकास दुलानी अनिल दुलानी गुलाब लधानी राजेश हेमदेव अशोक मंगवानी संजय कुंडलानी मोहन पंजवानी एन डी लालवानी जितेंद्र कुकरेजा आशा दुल्हानी पायल दुल्हानी महक दुल्हानी रजनी रामानी कौशल्या लधानी भावना मंघरानी दीपा लालवानी वर्षा धर्मानी किरण सीतलानी आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!