आगरालीक्स…बड़ी खबर, साउथ अभिनेता विजय की रैली में भगदड़. कई लोगों की मौतों की सूचना.बच्चे भी शामिल…
तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ हो गई है. इसमें कई लोगों के मौत की सूचना है, जिसमें बच्चे भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 10 लोगों के मौत की सूचना है. आंकड़ा मरने वालोां का अभी और बढ़ सकता है. भारी भीड़ इसमें शामिल होने के लिए पहुंची थी. करूर के अस्पतालों में अफररातफरी मच गई है.सीएम एमके स्टालिन ने घटना को लेकर चिंंता जाहिर की है.
हालात हुए बेकाबू
करूर में रैली के दौरान टीवीके अध्यक्ष के प्रचार वाहन को भारी भीड़ के चलते रोक दिया गया. हालात बेकाबू होनते देख विजय को कुंछ समय के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा. उन्होंने कहा कि पुलिस कृपया मदद करे.