आगरालीक्स…आगरा में 30 साल के युवक की एसिड पीने से हो गई थी आहारनली खराब. थूक भी नहीं निगल पा रहा था. एसएन के डॉ. सचिन अरोरा और डॉ. रोहित धवन ने आपरेशन कर बड़ी आंत से बनाई आहारनली….सफल आपरेशन
30 साल के युवक जिसने 6 महीने पहले गलती से ऐसिड पी लिया था, उसकी आहारनली और आमाशय सिकुड़ गया था। SMS मेडिकल कॉलेज में उसकी आहारनली को एंडास्कपी द्वारा खोलने की कोशिश गयी पर कोई सफलता नहीं मिली। युवक की स्तिथि इस कदर ख़राब हो गई थी की वो थूक भी नहीं निगल पा रहा था। खाने के लिए सिर्फ़ टूब पर निर्भर था जो पेट के रास्ते छोटा ऑपरेशन करके डाली गयी थी।
SN के दो गस्ट्रो सर्जन डॉ. सचिन अरोरा (M.Ch., SGPGI) और डॉ. रोहित धवन (M.Ch., SGPGI) ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक पूर्ण किया।

5 से 6 घंटे चला आपरेशन
यह ऑपरेशन लगभग 5-6 घंटे चला। ऑपरेशन में बड़ी आँत को आहारनली का रूप देकर छाती के रास्ते गले तक ले ज़ाया गया और जोड़ा गया। ऑपरेशन के बाद मरीज़ को ICU में शिफ़्ट किया गया था। ऑपरेशन के बाद चौथे दिन मरीज को मुँह से खाना शुरू कर दिया गया। आठवें दिन मरीज़ की छुट्टी करके घर भेज दिया गया। इस ऑपरेशन में सर्जन टीम में डॉ. सचिन अरोरा, डॉ रोहित धवन, डॉक्टर प्रशांत (सीनियर रेज़िडेंट), डॉ श्री राज और डॉ फ़राज़ थे। बेहोशी के विभाग से डॉक्टर सुप्रिया की टीम थी। ऑपरेशन के बाद ICU केयर में डॉ राजीव पुर एंड टीम का पूरा सहयोग रहा।
SN मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार SN में इस तरह के बड़े गेस्ट्रो के ऑपरेशन हो रहे हैं। इस मरीज का भी सफल ऑपरेशन हुआ है। यही ऑपरेशन प्राइवेट हॉस्पिटल में कराने पर 2 से 3 लाख रुपये खर्च आता है। यह ऑपरेशन SN मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ है। पिछले 5 महीने में लगभग 20-25 पेट के बड़े ऑपरेशन ( पेट के कैन्सर भी ) हो चुके है।