आगरालीक्स…आगरा में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश. मंदिर में खेल रही थी तभी पहुंच गया पड़ोसी. चीख सुनकर भाग गया…
आगरा में पांच साल की बच्ची से रेप की कोशिश की गई है. बच्ची मंदिर में खेल रही थी तभी पड़ोसी युवक वहां आ गया और उसे खींचकर अंदर ले गया. बच्ची की चीख सुनकर वहां मंदिर वाले व बच्ची की दादी वहां पहुंच गई जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया. घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है. बताया जाता है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे रोष है.18 मई की है घटना
घटना थाना जगदीशपुरा की एक कॉलोनी में 18 मई की है. यहां रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी कॉलोनी के ही मंदिर में खेल रही थी. तभी वहां कॉलोनी का रहने वाला एक युवक वहां आ गया और उसने बेटी को अकेला देखकर उसे अंदर ले गया. कपड़े उतारने चाहे. जब बच्ची ने भागने की कोशिश की तो उसे फिर से पकड़ लिया. आरोप है कि बच्ची के साथ रेप की कोशिश की. लेकिन बच्ची की चीख पर मंदिर वाले और बच्ची की दादी वहां आ गई जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग गया. घटना मंदिर के सीसीटीवी में भी केद है.बच्ची की मां ने थाना जगदीशपुरा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है.