आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर तड़पाया. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा. जाने अब बारिश के क्या हैं आसार…
बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ था. रविवार सुबह भी जोरदार बारिश हुई जिसके बाद आगरा के आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा लेकिन सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली. गर्मी ने लोगों को फिर से तड़पा दिया. सुबह से शाम तक भीषण गर्मी महसूस हुई. इसका असर तापमान पर भी हुआ जो कि बढ़ गया है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तापमान अभी बढ़ेगा और बारिश के चांस लगभग न के बराबर हैं.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/05/25) 39.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/05/25) 26.7
Departure from Normal(oC) 0.4